महिलाओं को मिल रहा बिना ब्याज के लोन, जी हाँ इन सरकारी योजनाओं में आवेदन करें और लाभ उठायें: Pradhan Mantri Mahila Yojana

हमारे देश की सरकार महिलाओं के आर्थिक तथा सामाजिक विकास के लिए कई Pradhan Mantri Mahila Yojana का संचालन कर रही हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ योजनाओं के बार में बताने जा रहे हैं जिनके ज़रिए महिलाएँ बहुत की कम ब्याज पर लाखों रुपये का लोन प्राप्त करके अपना व्यवसाय चला सकती हैं। इन सभी योजनाओं की सरल जानकारी यहाँ दी जा रही हैं।

Pradhan Mantri Mahila Yojana
Pradhan Mantri Mahila Yojana

महिला कल्याण योजनाएं

महिलाओं के विकास के लिए भारत सरकार द्वारा वर्तमान में निम्न योजनाएँ संचालित हैं:-

  • महिला समृद्धि योजना (MSY)
  • महिला अधिकारिता योजना (MAY)
  • प्रधानमंत्री महिला शक्ति केंद्र (PMSK)
  • स्वयं सहायता समूह लोन योजना (SHG)

इनके अलावा भी कई ऐसी योजनाएं संचालित हैं जो महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी की गई हैं। ऊपर दी गई योजनाओं की आधिकारिक जानकारी नीचे दी जा रही हैं।

महिला समृद्धि योजना

महिला समृद्धि योजना, महिलाओं को व्यावसायिक क्षेत्र में आगे बढ़ाने तथा उनके जीवन स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से शुरू की गई हैं। इस योजना के अंतर्गत सफाई कर्मचारी और स्वच्छकार महिलाओं एवं उनकी आश्रित पुत्रियों को स्वयं का रोजगार या व्यवसाय शुरू करने के लिए ऋण के रूप में आर्थिक सहायता दी जाती हैं।

  • यह योजना महिलाओं को उनका स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिए ऋण उपलब्ध करवाती हैं।
  • योजना के अंतर्गत महिला को व्यवसाय शुरू करने के लिए कुल लागत का 90% तक ऋण उपलब्ध करवाया जाता हैं।
  • योजना में दे ऋण राशि की अधिकतम सीमा 1,40,000/- रुपये हैं।
  • योजना के ज़रिए महिलाओं को मात्र 6% की दर से ऋण उपलब्ध करवाया जाता हैं।
  • महिला को योजना के अंतर्गत ऋण लेने के लिए किसी गैरेंटर की आवश्यकता नहीं होती हैं।
  • योजना का लाभ लेने के लिए महिला की आयु 18 से 55 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।

महिलाओं के लिए LIC एजेंट बनने का शानदार मौका, सरकार दे रही मुफ्त प्रशिक्षण, जल्दी इस Sakhi Bima Yojana Apply Online में आवेदन करें

महिला समृद्धि योजना में आवेदन कैसे करें?

सरकार द्वारा जारी महिला समृद्धि योजना का क्रियान्वयन राज्य सरकार द्वारा किया जाता हैं। आवेदन करने के लिए आप NSFDC की ऑफिसियल वेबसाइट या अपने संबंधित राज्य के पोर्टल से महिला समृद्धि योजना का आवेदन पत्र PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करें। इसके बाद इस फॉर्मेट में मांगी गई जानकारी भरें तथा दस्तावेज संलग्न कर्रें।

इस विधिवत भरें हुए आवेदन पत्र तथा दस्तावेजों को आप अपने क्षेत्र के महिला एवं बाल विकास कार्यालय में जमा करवा दे। आपकी पात्रता की जांच होने के बाद योजना में दे लोन राशि आपको उपलब्ध करवा दी जाएगी।

महिला अधिकारिता योजना

  • यह योजना भी महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई हैं।
  • योजना के अंतर्गत महिला को अपना स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए ऋण उपलब्ध करवाया जाता हैं।
  • इस ऋण की अधिकतम राशि 2,00,000/- रुपये निर्धारित की गई हैं।
  • इस योजना के लिए कोई प्रतिशत राशि निर्धारित नहीं हैं, महिला अपनी जरूरत के हिसाब से 2 लाख रुपये तक या इससे कम राशि का लोन प्राप्त कर सकती हैं।

राष्ट्रीय महिला कोष योजना

महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए केंद्र सरकार द्वारा सन् 1993 में राष्ट्रीय महिला कोष की स्थापना की गई थी। इसके द्वारा महिलाओं को व्यवसाय स्थापना के लिए ऋण उपलब्ध करवाया जाता हैं। राष्ट्रीय महिला कोष के अंतर्गत महिलाओं को छोटे से लेकर बढ़े स्तर के व्यवसाय के लिए आर्थिक सहायता दी जाती हैं। साथ ही इसके द्वारा विभिन्न योजनाओं का संचालन भी किया जाता हैं जो महिलाओं को लिए गए लोन पर ब्याज दर में छूट तथा सब्सिडी प्रदान करती हैं।

प्रधानमंत्री महिला शक्ति केंद्र (PMSK)

प्रधानमंत्री महिला शक्ति केंद्र एक ऐसी योजना हैं जो विभिन्न सरकारी, निजी तथा क्षेत्रीय संस्थाओं के सम्मिलित योगदान से महिला सशक्तिकरण के लिए प्रयास करती हैं। इस योजना को सन् 2022 में बंद कर दिया गया था लेकिन इससे जुड़ी संस्थाएं वर्तमान में भी कार्यरत हैं। जैसे

स्वयं सहायता समूह लोन योजना

स्वयं सहायता समूह महिलाओं के सामाजिक उत्थान के लिय बनाये गए समूह हैं। भारत सरकार महिलाओं के एक समूह जो स्वयं सहायता समूह से जुड़ा हुआ हैं, व्यवसाय शुरू करने के लिए कम ब्याज दर पर लोन उपलब्ध करवाती हैं। इसके तहत ऋण लेने के लिए किसी भी प्रकार के गैरेंटर की आवश्यता नहीं होती हैं।

स्वयं सहायता समूह द्वारा व्यावसिक लोन लेनें के लिए 5,00,000/- रुपये तक ब्याज मुक्त लोन प्रदान किया जाता हैं जिसके लिए संबंधित ग्रुप की महिलाएं आवेदन करके लाभ उठा सकती हैं।

महिलाओं के लिए नई पीएम योजना क्या है?

महिला समृद्धि योजना महिलाओं के लिए जारी नई योजना हैं जिसमें महिलाओं को व्यवसाय शुरू करने के लिए 1,40,000/- रुपये तक का लोन प्रदान किया जाता हैं।

महिलाओं के लिए कौन-कौन सी योजनाएं हैं?

महिला समृद्धि योजना (MSY)
महिला अधिकारिता योजना (MAY)
प्रधानमंत्री महिला शक्ति केंद्र (PMSK)
स्वयं सहायता समूह लोन योजना (SHG)

Hi there, I'm KK Ujjawal. I've been deeply immersed in the world of writing, both as an author and a content creator for public notifications. It's been quite a journey, weaving words together to create meaningful narratives and informative pieces that connect with people.

Leave a Comment