नमस्कार दोस्तों! हाल ही में राज्य सरकार द्वारा Rajiv Vikas Yojana Apply Online योजना शुरू की गई हैं। इस योजना के माध्यम से राज्य एक युवाओं को अपना स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए राज्य सरकार 3,00,000/- रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान करती हैं। राजीव विकास योजना में दी जाने वाली राशि पर राज्य सरकार द्वारा 80% तक की मुफ्त सब्सिडी भी प्रदान की जाती हैं। इस योजना की पूरी जानकारी के लिए लेख को पढ़े।

राजीव युवा विकास योजना
लेख का नाम | Rajiv Vikas Yojana Apply Online |
योजना का नाम | राजीव युवा विकास योजना |
संबंधित राज्य | तेलंगाना |
लाभार्थी | युवा |
लाभ | रोजगार स्थापना के लिए 3,00,000/- रुपये तक का ऋण |
सब्सिडी राशि | ऋण पर 60% से 80% तक सब्सिडी |
सिंचाई पाइप ख़रीदने पर आधे पैसे दे रही सरकार, जल्दी Kisan Sinchai Pipe Subsidy Yojana का लाभ उठायें
राजीव युवा विकास योजना में दे ऋण के लिए कितनी सब्सिडी राशि प्रदान की जाती हैं इसकी जानकारी लेख में नीचे विस्तार से बताई गई हैं।
योजना का उद्देश्य
- तेलंगाना राज्य में युवा उद्यमशीलता को बढ़ावा देना।
- नए रोजगारों की स्थापना करने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाना।
- वर्तमान समय की माँग के अनुसार बाज़ार को तैयार करना जिससे राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में सकारात्मक वृद्धि अर्जित करने का पूर्व निर्धारित लक्ष्य प्राप्त किया जा सके।
- युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी को कम तथा नियंत्रित किया जा सके।
- इसके साथ ही राज्य में युवा महिलाओं को अपना रोजगार स्थापित करने के लिए उत्साहित करना जिससे वे समाज तथा देश के निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका अदा कर सके।
Rajiv Vikas Yojana Loan Subsidy Amount
राजीव युवा विकास योजना में रोजगार स्थापना के लिए युवा को तीन प्रकार से लोन लेने की सुविधा दी जाती हैं। इसे तीन श्रेणियों में विभाजित किया जाता हैं जिनके लिए लोन राशि तथा दे सब्सिडी राशि यह हैं-
श्रेणी 1 : इस श्रेणी में युवा को अधिकतम 1,00,000/- रुपये का लोन प्रदान किया जाता हैं। इस लोन राशि के लिए 80% राशि का भुगतान योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा किया जाता हैं तथा शेष 20% लोन राशि का वाहन ही युवा द्वारा किया जाना होता हैं।
श्रेणी 2 : इस श्रेणी में 2,00,000/- रुपये तक का लोन लिया जा सकता हैं जिसके लिए राज्य सरकार 70% लोन राशि का भुगतान करती हैं। शेष 30% राशि का भुगतान युवा द्वारा किया जाना होता हैं।
श्रेणी 3 : यह राजीव युवा विकास योजना में दिया जाने वाला अधिकतम राशि का लोन हैं। इस श्रेणी में 2 से 3 लाख रुपये तक की लोन राशि दी जाती हैं जिसके लिए ग्राहक को 60% सब्सिडी राशि प्रदान की जाती हैं।
Rajiv Vikas Yojana Apply Online Process 2025
- राजीव विकास योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट tgobmms.cgg.gov.in को ओपन करें।

- इसके बाद आपके सामने हरे रंग के बैकग्राउंड में दो विकल्प दिखाई देंगे जिनमे से आप For Rajiv Yuva Vikasam Scheme Registration Click Here का चयन करें।
- अब नए खुले पेज पर आप Application Form for Rajiv Yuva Vikasam Scheme के विकल्प पर दबायें।

- इसके बाद आपके सामने विभिन्न श्रेणियों के लिए योजना के अंतर्गत फॉर्म अप्लाई करने के विकल्प आ जाएँगे।

- आप संबंधित व्यक्ति की केटेगरी के अनुसार विकल्प का चयन करें।
- चयन करने के बाद आपके सामने एक ऑनलाइन फॉर्म खुल जाएगा जो इस प्रकार होगा।

- इस फॉर्म में आप संबंधित व्यक्ति की जानकारी दर्ज करें तथा नीचे दिये गए GO बटन पर दबायें।
इसके आगे की प्रक्रिया में आपको अपने व्यवसाय से संबंधित जानकारी देनी होती हैं तथा इसके लिए मांगे गए सभी दस्तावेज तथा प्रूफ देने होते हैं। इसके बाद आपकी फाइल बैंक को भेज दी जाति हैं। बैंक द्वारा भौतिक निरीक्षण के बाद योजना के अंतर्गत आपको लोन राशि वितरित कर दी जाएगी।